फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   IPH's para and PWD's multitask workers cried in grief

Bilaspur News: आईपीएच के पैरा और पीडब्ल्यूडी के मल्टीटास्क वर्करों ने रोया दुखड़ा

Sat, 27 Jan 2024 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
IPH's para and PWD's multitask workers cried in grief
इंटक की बैठक में 6 जिलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, इंटक अध्यक्ष को मांगों और समस्याओं की दी जानकारी
विज्ञापन

मजदूरों और कामगारों के लिए सड़क पर उतरने से नहीं करेंगे गुरेज : हरदीप बावा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर यूनियन की बैठक निर्माणाधीन मजदूर सदन घुमारवीं में हुई। इसमें इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया।
बैठक में 6 जिलों के पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों और कामगारों ने हिस्सा लिया। आईपीएच के पैरा वर्करों ने इंटक प्रदेश अध्यक्ष को समस्याएं बताईं। आईपीएच पैरा वर्कर यूनियन के प्रधान महेश शर्मा ने बताया के पूरे प्रदेश में जल शक्ति विभाग के तहत रखे पैरा वर्करों से काम तो लिया जा रहा है लेकिन उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा। कई जिलों में तीन और कई जिलों में छह माह का मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते जल शक्ति विभाग के पैरा वर्करों का गुजर बसर मुश्किल हो गया है। वह सालों से काम कर रहें हैं, लेकिन उनकी लिए न तो कोई पाॅलिसी बनी न ही उन्हें रेगुलर किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के मल्टीटास्क वर्कर हैपी चंदेल ने बताया के 8 घंटे की ड्यूटी का मात्र 4500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। महंगाई के दौर में मात्र 4500 रुपये मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। ड्यूटी के दौरान अफसर और ठेकेदार शोषण कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पीडब्ल्यूडी के मल्टीटास्क वर्करों का मानदेय बढ़ाया जाए और उनके लिए स्थायी पालिसी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैठक में कंस्ट्रक्शन वर्कर यूनियन ने रजिस्ट्रेशन का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा से अनुरोध किया के वह सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाएं ताकि विधानसभा सत्र के दौरान इन समस्याओं का हल हो सके।

इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने सभी वर्करों और यूनियन पदाधिकारियों से कहा के सारी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। जल्द ही मुख्यमंत्री और उप से मिलकर मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा के वर्करों व कामगारों की मांगों को लेकर इंटक सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। इस मौके पर इंटक अध्यक्ष हरदीप बावा के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा, रूप सिंह ठाकुर, चैन सिंह सुमन, जगतार सिंह, प्रेम लाल भाटिया, रमेश कुमार, धर्म सिंह सहगल, दीप धीमान, बुद्धि राम बैंस, हरदेयी, ममता, अमिता, जगदीश कुमार, प्रदीप कुमार, सोहन लाल समेत छह जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed