फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   International conference at Hydro Engineering College Bandla on 29,30 January

Bilaspur News: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 29,30 जनवरी को

Wed, 17 Jan 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
International conference at Hydro Engineering College Bandla on 29,30 January
संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में 29 और 30 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से विभिन्न प्रोफेसर इंजीनियरिंग के नए ट्रेंडस पर चर्चा करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में इंजीनियरिंग के विभिन्न ट्रेड के विद्यार्थी और शोधकर्ता भाग लेंगे। इसमें भाग लेने के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन का आयोजन हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के सौजन्य से किया जा रहा है। इसमें नवीनतम विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन में इलेक्ट्रिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस (एआई और डीएस) इंजीनियरिंग के अनुप्रयोगों पर चर्चा होगी। विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षाविद, वैज्ञानिक और शोधकर्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में बिलासपुर से संबंधित विषयों पर भी चर्चा होगी। इसमें मुख्य रूप से भाखड़ा बांध, गोबिंद सागर झील, बिलासपुर शहर और कंदरौर पुल मुख्य विषय होंगे। विदेशों से वक्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कॉलेज में सम्मेलन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसमें कमेटी के संरक्षक प्राचार्य कम निदेशक डॉ. हिमांशु मोंगा सरंक्षक, डॉ. अभिषेक धीमान संरक्षक और विनय शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। कॉलेज की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी साझा की गई है। वेबसाइट पर जाकर प्रतिभागी भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इनसेट

यह होंगे वक्ता

डॉ. विजय कुमार ठाकुर (यूनाइटेड किंगडम), डॉ. शशि कांत भाटिया (कोरिया), डॉ. अरविंद कपराटे (नॉर्वे), डॉ. रविकांत भाटिया, डॉ. नवीन चौहान, डॉ. गौरव जसवाल, डॉ. रविकांत पांडे, अंतरिक्ष ठाकुर, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. बुद्धा चंद्रशेखर, प्रो. राजेश कुमार भाटिया, प्रो. जय देव और डॉ. कुमार रहास्यम।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

19 जनवरी को कार्यशाला
कॉलेज में 19 जनवरी को हरित ऊर्जा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी प्रतिभागी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर 18 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।


कोट

सम्मेलन का उद्देश्य जानकारी, अवधारणाओं और अनुभवों को साझा करना और टीम वर्क को बढ़ावा देना है। साथ ही इंजीनियरिंग में नई संभावनाओं और संघर्षों के बारे में बात करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। जानी-मानी हस्तियां इस सम्मेलन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगी। सम्मेलन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

डॉ. हिमांशु मोंगा, प्राचार्य कम निदेशक हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed