{"_id":"6a106661066fcc47e30d6226","slug":"instructions-to-expedite-sewerage-works-and-repair-roads-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160332-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीवरेज कार्यों में तेजी लाने और सड़कों की मरम्मत के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीवरेज कार्यों में तेजी लाने और सड़कों की मरम्मत के निर्देश
Fri, 22 May 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 22 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में शहर की समस्याओं और वेस्ट वाटर प्रबंधन पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जलशक्ति विभाग की ओर से जलशक्ति विश्रामगृह बिलासपुर में सीवरेज एवं वेस्ट वाटर प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई, जिसका उद्देश्य शहर में चल रहे सीवरेज कार्यों, वेस्ट वाटर प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर समस्याओं का समाधान निकालना रहा।
कार्यशाला में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक सभा की ओर से शहर में चल रहे सीवरेज कार्यों की धीमी गति तथा सड़कों की खुदाई के बाद उचित रखरखाव न होने पर चिंता जताई गई। सभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि जगह-जगह पड़े मलबे और खराब सड़कों के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पर विभाग के अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से पहले मलबा हटाने और सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। साथ ही निर्णय लिया गया कि भविष्य में सीवरेज कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे और एक क्षेत्र का कार्य पूरा होने के बाद ही दूसरे क्षेत्र में काम शुरू किया जाएगा। गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि शहर से सटे गांवों तक भी सीवरेज सुविधा पहुंचाई जाए। इसके लिए अतिरिक्त फंड की आवश्यकता पर भी मंथन किया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि फिलहाल शहर में मेन सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य जारी है। इसके बाद घर-घर कनेक्शन देने के लिए सर्वे किया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों के साथ वरिष्ठ नागरिक सभा, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में वरिष्ठ नागरिक सभा की ओर से इस आयोजन के लिए जलशक्ति विभाग का आभार जताया गया।