फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Install CCTV in closed houses, keep cash and jewelery in bank locker.

Bilaspur News: बंद पड़े घरों में सीसीटीवी लगवाएं, नकदी, आभूषण को बैंक लॉकर में रखे

Thu, 30 Jan 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Install CCTV in closed houses, keep cash and jewelery in bank locker.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी
- पुलिस ने जिले के लोगों को जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


- लंबे समय बंद पड़े घरों को निशाना बना रहे नशेड़ी और चोर



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। चोर और नशेड़ी लंबे समय से बंद पड़े घरों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि जो लोग घरों को बंद करके बाहर रहे रहे हैं, वह सीसीटीवी लगवाएं। साथ ही कीमती सामान को बैंक लॉकर में रखे।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ समय से चोरी की वारदात बड़ी हैं। नशेड़ी युवक और चोर उन घरों को निशाना बना रहे हैं जोकि काफी समय से बंद पड़े हुए हैं। हाल ही में बिलासपुर शहर के पास बामटा में हुई चोरी में पाया गया कि संबंधित मकान पिछले तीन महीनों से बंद पड़ा था। इसी बीच चोरों ने ताले तोड़कर एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, प्रिंटर, नलके आदि चोरी कर लिए। इससे पहले भी चोर कई बंद पड़े घरों में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। शिव चौधरी ने लोगों से आग्रह किया है कि संभव हो सके तो अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इसके अलावा घरों से बाहर जाने से पहले अपने कीमती सामान जैसे गहने और नकदी को बैंक लॉकर में रखें। घर से बाहर जाने की सूचना अपने पड़ोसियों को अवश्य दें ताकि वे आपके पीछे घर की निगरानी रख सकें। पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। रात के समय नियमित तौर पर शहर और साथ लगते क्षेत्रों में गश्त की जाती है। उन्होंने कहा है कि लोगों को भी अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed