{"_id":"67013c8348c59e560302f7be","slug":"information-given-to-students-on-the-subject-of-cyber-hygiene-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-124470-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को साइबर हाइजीन विषय पर दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को साइबर हाइजीन विषय पर दी गई जानकारी
विज्ञापन
- गृह मंत्रालय की ओर से बंदला कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में साइबर हाइजीन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्रालय की ओर से निरीक्षक अमरजीत ठाकुर ने विद्यार्थियों को बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया और सचेत रहने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया आज हर क्षेत्र में डिजिटलीकरण का प्रयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बढ़ते प्रयोग के साथ हमें इसे सुरक्षित बनाने के लिए साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। डिजिटलीकरण के साथ साइबर अपराध की गति भी बढ़ रही है। साइबर अपराध के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन नई तकनीक प्रचलित हो रही है। आज लोन एप, डेटिंग एप, गेमिंग एप, पार्ट टाइम जॉब, फ्रॉड इन्वेस्टमेंट स्कैम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने इन सभी से बचने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकार का कोई भी हो अपराध हो तो 1930 नंबर पर कॉल करें। साथ ही साइबर दोस्त सोशल मीडिया को अपने जीवन में उतारें। बंदला कॉलेज के बाद कोल वैली नर्सिंग संस्थान में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु छात्राओं को इसकी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हिमांशु मोंगा सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।