फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about departmental schemes given to fishermen in Zakatkhana

Bilaspur News: जकातखाना में मछुआरों को दी विभागीय योजनाओं की जानकारी

Fri, 22 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Information about departmental schemes given to fishermen in Zakatkhana
बिलासपुर के जकातखाना में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित मछुआरे व मत्स्य अधिकारी। जागरूक पाठक
-मत्स्य पालन विभाग की ओर से हुआ विश्व मत्स्य पालन दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व मत्स्य पालन दिवस के उपलक्ष्य पर मत्स्य पालन विभाग की ओर से निदेशक एवं प्रारक्षी हिमाचल प्रदेश विवेक चंदेल की अगुवाई में जकातखाना में मछुआरा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मछुआरों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

सम्मेलन में मत्स्य अधिकारी जकातखाना विवेक कमल ने मछुआरों का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि एनएफडीपी पोर्टल पर मछुआरों का पंजीकरण किया जा रहा है जिससे यह सरकारी योजनाओं से जुड़े रह सकते हैं। इस दौरान लोकमित्र केंद्र के माध्यम से मछुआरों की पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की गई ताकि वे विभागीय योजनाओं और सरकारी सहायता का लाभ उठा सकें। सहायक निदेशक मत्स्य बिलासपुर मंडल पंकज ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से इस वर्ष नई योजना कार्य मत्स्य तालाब का निर्माण और प्रथम वर्षीय आदानों पर उपदान शुरू किया गया है। इसमें मत्स्य कृषकों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के तहत मछली पालन के लिए तालाब बनाने हेतु मत्स्य मंडल बिलासपुर को 26.78 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। पंकज ठाकुर ने आह्वान किया कि मत्स्य कृषक इस योजना का लाभ उठाकर अपने मछली पालन व्यवसाय को बढ़ाएं और राज्य सरकार की योजनाओं का उपयोग करें। इस योजना के तहत मछली पालन के लिए इच्छुक व्यक्ति मत्स्य मंडल बिलासपुर या नजदीकी मत्स्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed