Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Indigenously developed fire-fighting suit will ensure the safety of fire-fighters during fire-extinguishing operations.

Bilaspur News: आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों की सुरक्षा करेगा स्वदेशी फायर फाइटिंग सूट

Sun, 29 Nov 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Indigenously developed fire-fighting suit will ensure the safety of fire-fighters during fire-extinguishing operations.
घुमारवीं कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मौजूद विशेषज्ञ। स्रोत: कॉलेज
डीआरडीओ वैज्ञानिक ने डॉ. महिपाल मीणा ने घुमारवीं कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान दी जानकारी
विज्ञापन

कहा- स्मार्ट सेंसर से शरीर के तापमान और हृदय गति पर रहेगी नजर

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मियों को आग की लपटों और अत्यधिक तापमान से बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक से विशेष फायर फाइटिंग सूट विकसित किया जा रहा है। यह सूट न केवल कर्मियों को आग की तपिश से सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि इसमें लगे स्मार्ट सेंसर उनकी सेहत और आसपास के वातावरण पर भी नजर रखेंगे। इससे आग बुझाने के दौरान संभावित खतरों की पहले ही जानकारी मिल सकेगी। यह जानकारी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक डॉ. महिपाल मीणा ने स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन दी। उन्होंने विज्ञान जो जीवन बचाता है: अग्नि सुरक्षा परिधानों की डिजाइन, परीक्षण और स्वदेशी विकास विषय पर व्याख्यान दिया।
डॉ. मीणा ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाते समय अत्यधिक तापमान और कई तरह के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए विशेष सुरक्षा परिधान तैयार करना जरूरी है। इस सूट में इस्तेमाल होने वाली उन्नत तापरोधी सामग्री शरीर तक पहुंचने वाली गर्मी को नियंत्रित करेगी। इससे कर्मियों को आग के बीच काम करने में मदद मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से इन सुरक्षा परिधानों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। सूट में स्मार्ट सेंसर लगाकर अग्निशमन कर्मियों के शरीर का तापमान और हृदय गति मापी जा सकेगी। इसके अलावा आसपास के वातावरण की भी निगरानी होगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) तकनीक के माध्यम से वास्तविक समय में सूचनाएं प्राप्त होंगी और संभावित खतरे की पूर्व चेतावनी भी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में अमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूनम रेहल ने रोजगार के अवसरों और साक्षात्कार की तैयारी पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। युवाओं में संवाद कौशल, समस्या समाधान, निर्णय लेने और डेटा की गोपनीयता बनाए रखने जैसे गुण भी होने चाहिए।
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के डॉ. जितेंद्र ने धातु आयनों की पहचान के लिए पॉलिमरिक झिल्ली विकसित करने से जुड़े शोध की जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के डॉ. अमित कुमार ने जैव चिकित्सीय नैनो तकनीक और प्रकृति से जुड़े विषयों पर व्याख्यान दिया। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के डॉ. अमित कुमार ने हिमाचल के ग्रामीण उपभोक्ताओं में ग्रीन मार्केटिंग से जुड़े रुझानों पर विचार रखे। वहीं, यूनाइटेड किंगडम के डॉ. शशिकांत शर्मा ने सोशल मीडिया और स्वास्थ्य सेवाओं पर इसके प्रभाव के बारे में बताया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. महेंद्र भाटिया, डॉ. कृष्ण लाल, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. अंजना सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

शोध और नवाचार को बढ़ावा देते हैं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन : प्रीतम लाल
सम्मेलन के विभिन्न तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता डॉ. जीवेश नड्डा, डॉ. अनित शर्मा और डॉ. चंचल ने की। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विशेषज्ञों और शोधार्थियों को अपने शोध और विचार साझा करने का अवसर देते हैं। इससे ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed