फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Increase in the price of copies and books by 10 to 15 percent

कॉपी और किताबों के दाम में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़े

Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Increase in the price of copies and books by 10 to 15 percent
बिलासपुर में किताबों की दुकान से खरीदारी करते विद्यार्थी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में नए सत्र की पढ़ाई अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। इस बार नए सत्र में अभिभावकों की जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा। जिले में निजी स्कूलों की ओर से फीस बढ़ोतरी तो नहीं की गई है लेकिन कॉपी और किताबों के दामों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। स्टेशनरी के दामों में बात की जाए तो 7 से 8 फीसदी वृद्धि हुई है। स्कूल ड्रेस और जूते के दामों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने वाले अभिभावकों पर अब दोहरी मार पड़ी है। 172 पेज की कॉपी के दाम 45 से बढ़कर 50 रुपये हो गए हैं। वहीं 392 पेज की कॉपी के दाम 135 से बढ़कर 155 हो गए हैं। पेंसिल का पैकेट पर 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 120 रुपये में बिकने वाला स्कूल बैग अब 150 रुपये में बिक रहा है। वहीं 1200 में बिकने वाला बैग लगभग 1500 में बिक रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि स्टेशनरी की कुछ वस्तुओं पर टैक्स 12 से 18 फीसदी बढ़ गया है। इसके कारण होलसेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। रिटेल के दाम नहीं बढ़े हैं। वहीं किताबों पर हर साल 5 फीसदी बढ़ोतरी होती है। वहीं निजी स्कूलों की फीस की बात करें तो अभी फीस में बढ़ोतरी नहीं की गई है। डीएवी स्कूल की फीस के दामों में हर साल 5 प्रतिशत वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed