{"_id":"692c346dc03709141c07cb51","slug":"inauguration-of-science-building-constructed-at-a-cost-of-rs-158-crore-in-kapahra-school-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149353-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कपाहड़ा स्कूल में 1.58 करोड़ से बने विज्ञान भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कपाहड़ा स्कूल में 1.58 करोड़ से बने विज्ञान भवन का लोकार्पण
Sun, 30 Nov 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
कपाहड़ा स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री राजेश धर्मा
मंत्री धर्माणी बोले, जीवन में कोई काम छोटा या बड़ा नहीं
क्लस्टर स्तरीय वार्षिक समारोह में लगभग 1200 बच्चों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कपाहड़ा स्कूल में 1.58 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विज्ञान भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन ग्रामीण क्षेत्र में विज्ञान शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके उपरांत उन्होंने कपाहड़ा स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में कपाहड़ा स्कूल क्लस्टर के 11 विद्यालयों के 1200 बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मंत्री धर्माणी ने कहा कि जीवन में कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, हर काम को लगन और मेहनत से करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानना और सही दिशा देना शिक्षक व अभिभावकों का अहम दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल परीक्षा और प्रमाणपत्र तक सीमित न रहकर समग्र विकास पर ध्यान देने की सलाह दी। मंत्री ने घोषणा की कि कपाहड़ा स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभा ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसी तरह कम नहीं होती, जरूरत केवल मार्गदर्शन और अवसरों की होती है। कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती स्किल्ड मैनपावर की कमी है। इस दिशा में बच्चों के कम्युनिकेशन स्किल, स्टेज प्रेजेंस और आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों में बच्चों को मंच पर बोलने के अधिक अवसर प्रदान करने का आग्रह किया।
समारोह में मंत्री ने 10वीं कक्षा में जिला टॉपर बनी 97 और 96 फीसदी अंक प्राप्त वाली वर्षा और हेतल को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभिन्न विद्यालयों के कई प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड के कैडेट्स ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य, अभिभावक, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य चमन और अन्य शिक्षकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।