फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In the meetings of all four fronts, emphasis was laid on strengthening the organization at the booth level.

Bilaspur News: चारों मोर्चों की बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Fri, 21 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
In the meetings of all four fronts, emphasis was laid on strengthening the organization at the booth level.
बूथ समितियों को सक्रिय करने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने पर दिया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा बिलासपुर के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चा की मासिक बैठकें शुक्रवार को परिधि गृह बिलासपुर में हुईं। बैठकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठकों की अध्यक्षता संबंधित मोर्चों के अध्यक्ष बेली राम टैगोर, राम लाल, खुशी राम और मुनीर अख्तर लाली ने की। भाजपा जिला प्रभारी रश्मिधर सूद, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक अमित शर्मा, जिला सह प्रभारी देशराज शर्मा, जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में चारों मोर्चों की संगठनात्मक स्थिति, सदस्यता अभियान, बूथ स्तर की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा की गई। बूथ समितियों को सक्रिय करने, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की रणनीति भी तय की गई।

जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने चारों मोर्चों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। नेताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed