फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Important role of women in nation building: Sarveen

राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका : सरवीण

Sun, 29 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Important role of women in nation building: Sarveen
अटल आदर्श विद्यालय बरठी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री सरवीण चौधरी को सम्मानित - फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। महिला मोर्चा मंडल ने अटल आदर्श विद्यालय बरठीं में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी मुख्यातिथि थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के लिए तत्परता से प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाएं राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर समाज को नई दिशा दे रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 260 महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये के 26 लाख रुपये के चेक दिए। जन शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और उपलब्धियों के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

सरवीण ने कहा कि दुनिया में महान नारियों के कई उदाहरण हैं, जिनमें महिलाओं के योगदान, संघर्ष और समर्पण से समाज को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया गया है। प्रदेश सरकार की महिलाओं के कल्याण के लिए चलाईं योजनाओं की जानकारी भी दी। बताया कि कृषि सखी, पशु, कृषि उद्योग, बैंक और वित्त सखी आदि का मानदेय 350 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शगुन योजना में बीपीएल परिवारों की बेटियों को दी जा रही 31,000 हजार की राशि बढ़ाकर 51,000 की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि जिस घर में नारी की पूजा होती है, वहां देवी-देवताओं का वास होता है। महिला शक्ति का यह विशाल सम्मेलन दर्शाता है कि क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं के माध्यम से चहुंमुखी विकास हो रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए पहले 233 महिला मंडलों को दो किस्तें दी जा चुकी हैं।

पहली किस्त 15,000 रुपए, दूसरी किस्त 10,000 रुपये महिलाओं के खाते में डाली जा चुकी है। अगले माह महिलाओं की चार जोन में खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। कहा कि प्रदेश में पहला अटल आदर्श विद्यालय बरठीं में खुला था। कक्षाएं भी पूरे प्रदेश में सबसे पहले बरठीं में शुरू होंगी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष रचना ठाकुर, शैलजा शर्मा, सुरेशा, रीना देवी, रीना गुलेरिया, शीला देवी, सरोज चंदेल, निशा चंदेल, रानी देवी, अंजू रानी, सीमा चंदेल, रक्षा देवी, आशीष, सत्या देवी और चंपा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed