फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Husband took Panchayat meeting, female head suspended

पति ने ली पंचायत की बैठक, महिला प्रधान निलंबित

Tue, 19 Oct 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Husband took Panchayat meeting, female head suspended
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की बैहना जट्टा पंचायत की महिला प्रधान को निलंबित कर दिया है। महिला प्रधान के पति ने पंचायत की आमसभा का संचालन किया था। 2 अक्तूबर को हुई इस बैठक की वीडियो उपायुक्त तक पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन

जांच में साक्ष्य सही पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 2 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर ग्राम सभा बैठक में महिला प्रधान की जगह उनके पति को बैठक का संचालन करते हुए दर्शाया है। मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी विकास खंड झंडूता के कार्यालय पत्र संख्या-2021-6175, 6 अक्तूबर को जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

इसकी जांच करने पर ग्राम पंचायत बैहना-जटटा की प्रधान गौरा देवी के पति विजेंद्र सिंह पर ग्रामसभा की बैठक में अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप सही पाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रारंभिक जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि 2 अक्तूबर को आयोजित ग्राम सभा बैठक में बीपीएल सूची की समीक्षा, मनरेगा और जीपीडीपी शेल्फ के अनुमोदन विषयों को भी कार्रवाई रजिस्टर में उल्लेखित न कर कच्चे कागज में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी झंडूता ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो का कारण बताओ नोटिस प्रधान को भेजा था। इसमें प्रधान ने खुद को बीमार होने का बहाना बनाकर अपने पति के मंच संचालन स्वीकार किया। जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला ने पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 145 के तहत पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के नियम 142 के अंतर्गत गौरा देवी को तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत बैहना-जटटा के प्रधान पद से निलंबित कर दिया है।

उन्हें यह भी आदेश दिए हैं कि उनके पास ग्राम पंचायत की कोई चल या अचल संपत्ति हो, तो वह उसे पंचायत के सचिव को सौप दें। इसकी सूचना निदेशक, पंचायती राज विभाग शिमला सहित संबंधित विभागों को भेज दी है। पंचायत अधिकारी शशि बाला ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed