फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hot cooked meals will be provided at Anganwadi centers in the district, and nutrition levels will be monitored.

Bilaspur News: जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा गर्म पका भोजन, पोषण पर होगी निगरानी

Thu, 10 Sep 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hot cooked meals will be provided at Anganwadi centers in the district, and nutrition levels will be monitored.
बिलासपुर में पोषण माह का शुभारंभ करते उपायुक्त। स्रोत: डीपीआरओ
डीसी ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, आठ अक्तूबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

बच्चों के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण पर रहेगा फोकस
आहार में विविधता और पर्याप्त प्रोटीन को लेकर किया जाएगा जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और पोषण पर अब विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी संतुलित आहार और मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार ने नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। अभियान 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चलेगा।

इस बार पोषण माह का मुख्य विषय हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखा गया है। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और परिवारों को संतुलित व विविधतापूर्ण आहार के फायदे बताए जाएंगे। बच्चों के भोजन में दालें, सब्जियां, फल, अनाज और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करने के लिए जागरूक किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को ताजा और गर्म पका हुआ पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने पर भी विभाग का फोकस रहेगा। भोजन की गुणवत्ता और पोषण मानकों की निगरानी के साथ यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पोषण मिल सके। पोषण माह के दौरान प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों की देखभाल, शिक्षा और उनके समग्र विकास से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी भी महिलाओं को दी जाएगी। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि पोषण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें परिवार और समाज की भागीदारी भी जरूरी है। इसलिए अभियान में अभिभावकों, स्थानीय समुदाय और जनप्रतिनिधियों को जोड़कर आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नरेंद्र कुमार, पोषण जिला समन्वयक रुचिका, ब्लॉक समन्वयक अंकिता, सुपरवाइजर सूरज लक्ष्मी और हेमलता शर्मा सहित मिशन शक्ति की साक्षी, पूनम, विशाली और सुजाता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed