{"_id":"6ad7b7535180f217720f7664","slug":"himachal-team-reaches-the-final-of-the-national-dragon-boat-championship-bilaspur-news-c-92-1-bpr1005-170297-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राष्ट्रीय ड्रैगन बोट के फाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राष्ट्रीय ड्रैगन बोट के फाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम
विज्ञापन
पुरुष, महिला सीनियर वर्ग के साथ जूनियर खिलाड़ी भी दिखा रहे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। दिल्ली में जारी 13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट एवं पारंपरिक खेल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं। अब खिलाड़ियों की नजरें प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने पर टिकी हैं।
हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं पारंपरिक खेल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम में शामिल खिलाड़ियों ने गोबिंदसागर झील स्थित जल क्रीड़ा अकादमी में ड्रैगन बोट का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में हिमाचल की पुरुष और महिला सीनियर वर्ग की टीमें 1000 मीटर, 500 मीटर और 200 मीटर की स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। वहीं, जूनियर लड़के और लड़कियों की टीमें 500 मीटर और 200 मीटर की स्पर्धाओं में हिस्सा ले रही हैं।
हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं पारंपरिक खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार कसाना, राज्य महासचिव रितेश आहलूवालिया, राज्य उपाध्यक्ष रविंद्र वासुदेवा, एडवोकेट पाल वर्मा और तकनीकी अध्यक्ष रेलू राम ठाकुर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। संघ के संस्थापक अध्यक्ष आईएएस राजीव कुमार और प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार कसाना ने बताया कि गोबिंदसागर झील के मंडी भराड़ी स्थित फोरलेन चौक पर खिलाड़ियों के स्वागत की तैयारी की जाएगी।