फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Kisan and Jan Kalyan Sabha demands to provide crop protection from stray animals in Ghumarvin

सभा ने लावारिस मवेशियों से सुरक्षा दिलवाने की उठाई मांग

Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Himachal Kisan and Jan Kalyan Sabha demands to provide crop protection from stray animals in Ghumarvin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर किसानों ने गहरी चिंता जताई है। इस मुद्दे पर हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा की घुमारवीं इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी प्रेषित किया है। प्रतिनिधिमंडली की अगुवाई प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा ने की।
बृज लाल ने कहा कि किसानों की मुख्य समस्याओं में बेसहारा पशुओं, जंगली जानवरों, बंदरों से फसलों को हो रहा नुकसान मुख्य हैं। कहा कि जब किसी जंगली जानवरों फसल तबाह होती है किसानों को बीमा योजना का कोई लाभ नहीं मिलता है। बीमा योजना में जंगली या बेसहारा जानवरों से तबाह होने वाली फसल के मुआवजे का भी प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए बंदूक लाइसेंस की नवीकरण फीस 1600 रुपये वसूलने के फैसले को भी वापस लिया जाए। बिजली उपभोक्ताओं से बिजली बिल के नाम पर अतिरिक्त वसूली व बार-बार मीटर चार्ज को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश वशिष्ठ, सलाहकार संत राम कौंडल और सदस्य अश्विनी कुमार, लेख राम शर्मा, सलाहकार दीनानाथ शर्मा, कानूनी सलाहकार देव राज राणा,हरि राम शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed