फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   heroine

लॉकडाउन खुलते ही नशा माफिया सक्रिय

Sat, 06 Jun 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
heroine
बरमाणा(बिलासपुर)। लगट में पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन की दुकान से 4.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बरमाणा पुलिस बैरी में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने लगट में इलेक्ट्रिशियन की दुकान पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से 4.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुशील कुमार पुत्र इंद्र सिंह गांव नालग डाकघर बरमाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन अवधि में चिट्टा माफिया पर नकेल लगी थी। लॉकडाउन में जैसे ही ढील मिली वैसे ही नशा माफिया भी सक्रिय हो गया है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर पुलिस के जवान नशा माफिया पर अंकुश लगाने का काम कर रहे हैं। चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह यह चिट्टा कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed