{"_id":"674c6bb78ad88f42ff0dfc82","slug":"health-of-340-people-checked-in-the-camp-organized-in-baba-balak-nath-temple-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-127496-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर में लगे शिविर में 340 लोगों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर में लगे शिविर में 340 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
Sun, 01 Dec 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
श्री सत्य सांई सेवा समिति द्वारा जेजवीं में आयोजित चिकित्सा शिविर में उपस्थित लोग । संवाद
-श्री सत्य साई सेवा संगठन ने किया शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। श्री सत्य साई सेवा संगठन बिलासपुर की ओर से ग्राम पंचायत जेजवी के बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 340 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में डॉ. कृष्णा नंद, डॉ. राहुल, डॉ. डोगरा, अंकुश, डॉ. रितिका, डॉ. लक्षिता, डॉ. कश्मीर मिन्हास ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। श्री सत्य साई सेवा संगठन बिलासपुर के जिला प्रधान प्यारे लाल जनेऊ ने बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर पिछड़े क्षेत्र जहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है, वहां पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देते हैं। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को व्हील चेयर और बैसाखी घर द्वार पर उपलब्ध कराई जाती हैं। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राहुल ने बताया कि 23 लोगों के आंखों के ऑपरेशन मोतियाबिंद के होने वाले हैं। इस अवसर पर चश्मे भी निशुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर नरेंद्र चंदेल, अश्विनी चंदेल, नंद लाल जनेऊ, राजेंद्र ठाकुर, रमेश चंद, प्रदीप धीमान, विजय संख्यान, रमेश चंदेल, श्याम लाल, राकेश कुमार, साई सृजन, मनोज कौशल, राजेश चंदेल आदि उपस्थित रहे।