फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health department team check shops

स्वास्थ्य विभाग ने किया दुकानों, ढाबों का निरीक्षण

Tue, 03 Nov 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
health department team check shops

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बिलासपुर शहर की दुकानों का औचक

विज्ञापन
निरीक्षण किया। जिला सुरक्षा अधिकारी डा. संजय चंदेल की अगुवाई में हुए इस औचक निरीक्षण से दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिठाइयों की दुकानों सहित सब्जियों, फल विक्रेताओं और ढाबों का निरीक्षण किया। जिला सुरक्षा अधिकारी ने दुकानों में मिठाइयों और ढाबों में खाने की गुणवत्ता की जांच की।

विभागीय टीम ने मंगलवार को बिलासपुर बस स्टैंड से लेकर मेन मार्केट की दुकानों सहित अन्य स्थानों पर जाकर दुकानों में फल, फ्रूट, मिठाइयों और खाने की गुणवत्ता की जांच की। हालांकि इस दौरान शहर में मिलावट का कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन औचक निरीक्षण से दुकानदारों में खलबली जरूर मची रही। इस दौरान जिला सुरक्षा अधिकारी ने ढाबा मालिकों और दुकानदारों को सफाई रखने के जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने दुकानदारों को बताया खाने की गुणवत्ता के साथ समझौता करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। जिला भर में कहीं भी कभी भी विभागीय टीम दुकानों का निरीक्षण कर सकती है। औचक निरीक्षण के दौरान सुरेश प्रेमी, बालक राम तथा रविंद्र सहित अन्य मौजूद थे।

त्योहारी सीजन में रहती है मिलावट की संभावना
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. संजय चंदेल ने बताया कि त्योहारों के समय मिठाइयों में मिलावट की संभावना अधिक रहती है। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए विभाग समय-समय पर दुकानों तथा ढाबों का निरीक्षण करता रहता है। विभाग ने ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed