{"_id":"621e33f0c7188ea13493e8e2040bbc16","slug":"health-department-team-check-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने किया दुकानों, ढाबों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने किया दुकानों, ढाबों का निरीक्षण
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बिलासपुर शहर की दुकानों का औचक
विज्ञापन
निरीक्षण किया। जिला सुरक्षा अधिकारी डा. संजय चंदेल की अगुवाई में हुए इस
औचक निरीक्षण से दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा रहा। स्वास्थ्य विभाग की
टीम ने मिठाइयों की दुकानों सहित सब्जियों, फल विक्रेताओं और ढाबों का
निरीक्षण किया। जिला सुरक्षा अधिकारी ने दुकानों में मिठाइयों और ढाबों में
खाने की गुणवत्ता की जांच की।
विभागीय टीम ने मंगलवार को बिलासपुर बस स्टैंड से लेकर मेन मार्केट की दुकानों सहित अन्य स्थानों पर जाकर दुकानों में फल, फ्रूट, मिठाइयों और खाने की गुणवत्ता की जांच की। हालांकि इस दौरान शहर में मिलावट का कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन औचक निरीक्षण से दुकानदारों में खलबली जरूर मची रही। इस दौरान जिला सुरक्षा अधिकारी ने ढाबा मालिकों और दुकानदारों को सफाई रखने के जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने दुकानदारों को बताया खाने की गुणवत्ता के साथ समझौता करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। जिला भर में कहीं भी कभी भी विभागीय टीम दुकानों का निरीक्षण कर सकती है। औचक निरीक्षण के दौरान सुरेश प्रेमी, बालक राम तथा रविंद्र सहित अन्य मौजूद थे।
त्योहारी सीजन में रहती है मिलावट की संभावना
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. संजय चंदेल ने बताया कि त्योहारों के समय मिठाइयों में मिलावट की संभावना अधिक रहती है। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए विभाग समय-समय पर दुकानों तथा ढाबों का निरीक्षण करता रहता है। विभाग ने ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।