फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health camp for sanitation workers and street vendors

Bilaspur News: स्वास्थ्य शिविर में सफाई कर्मियों व पथ विक्रेताओं की जांच

Wed, 25 Feb 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Health camp for sanitation workers and street vendors
नगर परिषद बिलासपुर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लेने वाले लोग व अधिकारी। स्रोत: नप
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए वार्ड-वार अभियान चलेगा, 46 लाभार्थियों ने करवाई जांच
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 व स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत आयोजन
वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की ओर से सांसद मोबाइल सेवा के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 और स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने किया।
शिविर में सांसद मोबाइल सेवा की टीम के डॉ. सुनिधि शर्मा, फार्मासिस्ट सपना कुमारी और तकनीशियन जोगिंद्र सिंह के सहयोग से सफाई कर्मचारियों, पथ विक्रेताओं तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और घर के आसपास कूड़ा-कचरा न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने बताया कि निदेशक, शहरी विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद के सभी वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाना है। यह सर्वेक्षण दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएनयूएलएम) के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से घर-घर जाकर किया जाएगा। सर्वे के दौरान प्रत्येक घर का विवरण दर्ज करने के साथ स्वच्छता एप डाउनलोड करवाया जाएगा तथा शहर वासियों से ऑनलाइन फीडबैक लिया जाएगा। इससे लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे और नगर परिषद की ओर से उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने शहर वासियों से सर्वेक्षण में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक डीएनयूएलएम बिलासपुर बंदना लखनपाल ने स्वनिधि से समृद्धि योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह बहुउद्देशीय योजना है, जिसके तहत पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जाता है। योजना के अंतर्गत एक ही मंच से पथ विक्रेताओं और उनके परिवारों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन योजना, पीएम जनधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना और बीओसीडब्ल्यू योजना सहित आठ कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार, सहायक सुभाष कुमार, लेखा सहायक वासुदेव शर्मा, सामुदायिक संगठक सुनीला कुमारी,सफाई निरीक्षक मुनीष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहित कुमार, सामुदायिक संगठक सुनिता मेहता, कार्यालय सहायक मीना कुमारी, फील्ड कर्मचारी मनोज कुमार और सहायक ममता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed