{"_id":"5f2069cc8ebc3e9fea1d8696","slug":"health-bilaspur-news-sml3399028173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू
विज्ञापन
बिलासपुर/शाहतलाई। जिले की चार पंचायतों में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग ने एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान मंगलवार से शुरू कर दिया है। विभाग ने अगल-अलग टीमें बनाकर कोरोना संक्रमितों के प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। वहीं कंटेनमेंट जोन में प्रशासन जरूरी सामान घरद्वार पहुंचा रहा है। ताकि किसी व्यक्ति को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी न उठानी पड़े।
उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि ग्राम पंचायत घराण, रघुनाथपुरा, तरसूह और लेहरी में कई वार्डों को कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित किया गया है। इन पंचायतों में रोजमर्रा की चीजें घरद्वार पहुंचाने का कार्य प्रशासन कर रहा है। वहीं सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि उक्त पंचायतों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू किया गया है। प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाकर उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
वहीं, मंगलवार को घराण पंचायत प्रधान पूनम ठाकुर की अध्यक्षता में पंचायतघर में बैठक हुई। इसमें बरठीं आईटीआई के प्रधानाचार्य कुलदीप चड्ढा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि कंटेनमेंट जोन में पंचायत प्रतिनिधि रोजमर्रा की चीजों को लोगों तक पहुंचाएंगे। उपप्रधान वीरी सिंह वर्मा ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में उपायुक्त बिलासपुर के आदेशानुसार आपात स्थिति को छोड़कर लोगों के एक स्थान पर इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों को अपने-अपने घरों में रहना होगा। बफर जोन में कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार का समारोह, प्रदर्शन, बैठक, जुलूस, कार्यशाला, सामुदायिक अथवा धार्मिक आयोजन नहीं करेगा।