{"_id":"5e8c9e9f8ebc3e77515fc193","slug":"health-bilaspur-news-sml3298147161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल देकर किया स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल देकर किया स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का स्वागत
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
स्वास्थ्य कर्मचारियों का तलाई क्षेत्र के गांव में पहुंचने पर लोग फूल देकर कर रहे हैं स्वागत और सम
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
शाहतलाई(बिलासपुर)। एक्टिव केश फाइंडिंग कंपेन के तहत ग्राम पंचायत नध्यार में आशा कार्यकर्ता अंजना और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सुरेश कुमार की अगुवाई में मंगलवार को नध्यार में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस के फैलने की जानकारी देने के लिए पहुंचने पर लोगों ने फूल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हाथों को बार-बार साबुन से धोकर सैनिटाइजर करें। शुगर और बीपी के मरीजों सहित साठ वर्ष की आयु पार कर चुके व्यक्तियों को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता बताई। खांसी, बुखार और सांस फूलने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने को कहा या 104 पर फोन करके सूचित करें। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को कहा कि घर से जाना नहीं कोरोना ने घर आना नहीं और सोशल डिस्टेंस बनाए रखें इसमें ही बचाव है। इस बीच उन्होंने घर के सदस्यों की जानकारी और कोई दूसरे राज्यों से तो नहीं आया कि जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।