फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Harshil Banyal becomes Under-15 District Badminton Champion; Divyansh finishes as runner-up.

Bilaspur News: हर्षिल बन्याल बने अंडर-15 जिला बैडमिंटन चैंपियन, दिव्यांश रहे उपविजेता

Mon, 13 Jul 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Harshil Banyal becomes Under-15 District Badminton Champion; Divyansh finishes as runner-up.
बिलासपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: एसो
लुहणू इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

युगल स्पर्धा में दिव्यांश और गौरांश की जोड़ी रही विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन बिलासपुर के तत्वावधान में लुहणू इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में रोटरी क्लब के महासचिव चेतन ठाकुर, संदीप कटोच, समाजसेवी सोहन पुंडीर, कल्लर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण चंदेल और विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विभिन्न आयु वर्गों के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के अंडर-15 लड़कों के एकल वर्ग में हर्षिल बन्याल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि दिव्यांश उपविजेता रहे। इसी वर्ग की युगल स्पर्धा में दिव्यांश और गौरांश की जोड़ी विजेता तथा एक्यान और हर्षिल बन्याल की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-13 लड़कों के एकल वर्ग में हर्षिल बन्याल विजेता और अनमोल उपविजेता रहे। युगल वर्ग में अभिमन्यु और शिवांश की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनमोल और शिवांश की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-13 लड़कियों के एकल वर्ग में राघवी बन्याल विजेता और प्रिशा सुकिजा उप विजेता रहीं। अंडर-11 लड़कों के एकल वर्ग में मोहम्मद उमर विजेता और गुरफतेह सिंह उपविजेता रहे। वहीं, अंडर-11 लड़कियों के एकल वर्ग में राघवी बन्याल ने खिताब जीता, जबकि संचिता उपविजेता रहीं।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ के प्रधान सुनील गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महासचिव विभोर शर्मा ने कहा कि सभी विजेता खिलाड़ी अपने-अपने वर्ग में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed