{"_id":"6aa44846d2fa09f1dc079656","slug":"184-female-students-showcased-their-mettle-at-barota-school-kutheda-emerged-victorious-in-kabaddi-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167509-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरोटा स्कूल में दमखम दिखाने उतरीं 184 छात्राएं, कबड्डी में कुठेड़ा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरोटा स्कूल में दमखम दिखाने उतरीं 184 छात्राएं, कबड्डी में कुठेड़ा विजेता
विज्ञापन
बरोटा स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाती हुई खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा में शुक्रवार को अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत आगाज हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में घुमारवीं-1 खंड के 17 स्कूलों से 184 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाॅल और शतरंज में दमखम दिखाएगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बीडीसी चेयरमैन घुमारवीं उषा चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी स्कूली छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बैडमिंटन में हरि तल्यांगर ने दधोल स्कूल को 2-0, छत ने उच्च पाठशाला छड़ोल को 2-0 से मात दी। कबड्डी में कुठेड़ा ने भराड़ी स्कूल को 38-34, पीसी मोहड़ा ने उच्च पाठशाला कल्लर को 25-14 के अंतराल से मात दी। खो-खो में गालियां ने कपाहड़ा स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य दलीप सिंह, सुन्हाणी स्कूल के प्रधानाचार्य जगदीश चंद, पंचायत प्रधान सुरजीत सिंह, एसएमसी प्रधान रीना कुमारी, बीडीसी सदस्य सविता, महिला कांग्रेस घुमारवीं की अध्यक्ष संतोष कुमारी, प्राथमिक पाठशाला बरोटा की मुख्याध्यापिका सीमा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।