{"_id":"6aa448e3edd535cae90b090f","slug":"principals-of-pm-shri-schools-taught-lessons-in-effective-leadership-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167515-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पीएमश्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पढ़ाया प्रभावी नेतृत्व का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पीएमश्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पढ़ाया प्रभावी नेतृत्व का पाठ
विज्ञापन
पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, स्कूलों में नवाचार और विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और सीएटी के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ प्रभावी विद्यालय नेतृत्व और नवाचार पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय नेतृत्व, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, डिजिटल तकनीक के उपयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। गतिविधि आधारित शिक्षण, विज्ञान एवं गणित शिक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा विद्यार्थियों में रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उपायों पर भी चर्चा हुई। पिरामल फाउंडेशन के राजेंद्र कुमार और उनकी टीम ने सी-लर्निंग विषय पर प्रतिभागियों के साथ चर्चा की। उन्होंने सीखने की प्रक्रिया को अनुभवात्मक और विद्यार्थी केंद्रित बनाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिसर सुनील शर्मा ने असर, परख और एसएनए-स्पर्श विषयों पर जानकारी साझा की। समापन अवसर पर स्कूल एजुकेशन क्वालिटी की उपनिदेशक निशा गुप्ता और डाइट बिलासपुर के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने उपायुक्त राहुल कुमार का स्वागत किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण में विशेषज्ञों से मिली जानकारी को स्कूलों तक पहुंचाना जरूरी है। विद्यालय प्रमुख प्रशिक्षण से मिले ज्ञान और नवाचारों को अपने स्कूलों में लागू करें, ताकि विद्यार्थियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। इस मौके पर मीडिया कोऑर्डिनेटर दिग्विजय मल्होत्रा मौजूद रहे।