{"_id":"6ab029cb88e0b7a89500b5e5","slug":"gugga-jaharveers-slogan-will-echo-in-lag-dayo-temple-from-today-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168165-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लग दयो मंदिर में आज से गूंजेगा गुग्गा जाहरवीर का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लग दयो मंदिर में आज से गूंजेगा गुग्गा जाहरवीर का जयघोष
विज्ञापन
पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेले की तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के कोटधार क्षेत्र के ऐतिहासिक लग दयो मंदिर में पांच दिवसीय गुग्गा जाहरवीर मेले का शुभारंभ 21 सितंबर को दोपहर तीन बजे होगा। धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी परंपराओं से जुड़े इस मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। मेला कमेटी ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले का शुभारंभ कलोल क्षेत्र से संबंध रखने वाले बीडीसी सदस्य राकेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। मेले में कोटधार क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना कर गुग्गा जाहरवीर का आशीर्वाद लेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मेला कमेटी अध्यक्ष अमरनाथ धीमान ने बताया कि मेला पांच दिनों तक चलेगा। मंदिर परिसर में साफ-सफाई सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे लोक परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर मेला कमेटी सदस्य कैप्टन ज्ञान चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।