{"_id":"69c1959deb876e458203d45d","slug":"grand-jatra-of-11-deities-in-darlaghat-a-confluence-of-faith-and-culture-bilaspur-news-c-176-1-sln1003-165658-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दाड़लाघाट में 11 देवताओं की भव्य जातर, श्रद्धा और संस्कृति का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दाड़लाघाट में 11 देवताओं की भव्य जातर, श्रद्धा और संस्कृति का संगम
विज्ञापन
दाड़लाघाट में आयोजित 26वीं देव जातर के दौरान देव पालकियों के साथ उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा।
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। द बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड दाड़लाघाट की ओर से आयोजित वार्षिक समारोह के तहत 11 देवताओं की 26वीं भव्य जातर का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, एसडीएम अर्की निशांत तोमर और अंबुजा प्लांट यूनिट हेड संदीप सिरा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आईं 11 देव पालकियों ने भाग लिया और देव मिलन के इस भव्य दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
सभा के प्रधान जगदीश ठाकुर और सदस्यों ने दोपहर बाद विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद देव जातर का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त ने पहुंचकर देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय और रंगीन बना दिया।
विज्ञापन
गायक काकू राम ठाकुर ने गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह जातर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है।
ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह ठाकुर, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, बाघल लैंड लूजर के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, उपप्रधान ऋषि गांधी, प्रेम ठाकुर, मस्त राम उपिस्थत रहे।
इसके अलावा एसडीटीओ दाड़लाघाट के कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल, निदेशक रमेश ठाकुर, अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन के प्रधान ऋषि देव शर्मा, अर्की कश्लोग मांगू परिवहन सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, उपप्रधान जय सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम शर्मा मौजूद रहे।