फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Grand event of Himachali Sangam-2023 in Bangalore

Bilaspur News: बंगलुरू में हिमाचली संगम-2023 का भव्य आयोजन

Mon, 06 Nov 2023 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Grand event of Himachali Sangam-2023 in Bangalore
हिमाचलियों ने पहाड़ी बोटियों को बुलाकर पकवाई धाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंगलुरू में बसे हिमाचलियों ने हिमाचली संगम-2023 का भव्य आयोजन किया। हिमाचलियों ने इस संगम में जहां पहाड़ी कल्चर की छटा बिखेरी वहीं पहाड़ी खाना और गाना का भी खूब चला, जिसका हर किसी ने खूब आनंद उठाया।

इस कार्यक्रम में बंगलुरु में रहने और काम करने वाले 500 से अधिक हिमाचली व्यक्तियों ने भाग लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया। इस दौरान मुख्य आकर्षण पारंपरिक हिमाचली धाम था, जिसका जमीन पर बैठकर आनंद लिया गया। खास बात यह थी कि इस धाम को पकाने वाले बोटी भी हिमाचल से बुलाए गए थे। धाम का लुत्फ उठाते हुए पहाड़ी डांस और लोक नृत्य प्रदर्शन भी खूब किया गया। पारंपरिक धाम के अलावा मास्टर शेफ प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। मास्टर शेफ प्रतियोगिता में विभिन्न हिमाचली व्यंजनों की तैयारी की विशेषता थी, जिसमें सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को सम्मानित किया गया। हिमाचली इन बंगलुरू ग्रुप के संस्थापक दिनेश राणा, सन्नी शर्मा, अश्विनी शर्मा, अनुराग धीमान और कंचन ठाकुर ने कहा कि वह अपने भविष्य के आयोजनों को बेहतर बनाएंगे और हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed