फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government should immediately pay the outstanding salaries of pensioners

Bilaspur News: पेंशनरों के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करे सरकार

Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Government should immediately pay the outstanding salaries of pensioners
-झंडूता में पेंशनरों ने की मांगों पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई की बैठक सोमवार को धूनी मंदिर झंडूता में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान गोरख राम ने की। इस दौरान पेंशनरों ने मांगों पर चर्चा की।

पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वेतन निर्धारण शीघ्र किया जाए। 1 जनवरी 2016 से 2021 तक के कर्मचारियों के बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाए। प्रदेश संयुक्त सचिव लेखराम कौंडल ने कहा कि 2021 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन लाभों का भुगतान कर दिया जाए। सरकार इस दोहरे मापदंड को समाप्त करे। झंडूता इकाई में वरिष्ठ पेंशनरों के लाखों रुपये के चिकित्सा बिल लंबित पड़े हैं। सरकार शीघ्र लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए बजट का एकमुश्त प्रावधान करे। प्रधान गोरख सिंह ने हिमाचल प्रदेश के महालेखागारों से अनुरोध किया है कि सभी पेंशनरों के लंबित वेतन निर्धारित मामलों का निपटारा करें। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि इन सभी मांगों के निपटारे के लिए एसडीएम झंडूता माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाए। इस मौके पर खंड प्रधान बीरबल राम, सचिव सोहनलाल, और वित्त सचिव करतार सिंह सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed