फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government is deliberately hanging the promotion list of head teachers

Bilaspur News: सरकार जानबूझकर लटका रही मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति सूची

Thu, 22 Feb 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Government is deliberately hanging the promotion list of head teachers
- राजकीय प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने लगाया आरोप
विज्ञापन

- चेताया, आचार संहिता से पहले मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे घेराव


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राजकीय प्रशिक्षित अध्यापक संघ बिलासपुर ने सरकार पर मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति सूची को जानबूझ कर लटकाने का आरोप लगाया है। संघ के जिला प्रधान राकेश चौधरी ने बताया कि करीब छह माह से लगातार प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से पदोन्नति की सूची निकाले की मांग की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

प्रदेश में मुख्य अध्यापको के करीब 350 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। इनके बिना स्कूल के प्रशासनिक संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार के इस रवैये से 26 हजार टीजीटी अध्यापकों के साथ नाइंसाफी हो रही है। क्योंकि जिन टीजीटी की सेवा 26 साल से ऊपर हो चुकी है, वह बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संघ के महासचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण चंदेल, संघ की घुमारवीं-1 इकाई के प्रधान गोपाल शर्मा, झंडूता के प्रधान विनोद कुमार, राजेश, अनिल कुमार, सदर के प्रधान राजेश कुमार, अश्विनी शर्मा और रूपलाल ने अपने संयुक्त बयान में सरकार को चेताया कि यदि सरकार ने आचार संहिता से पहले मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति की सूची जारी नहीं की तो संघ शिक्षा निदेशालय का घेराव करने की रणनीति बनाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed