फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government is committed to providing quality education in all government schools of the state: Dharmani

सरकार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने के प्रति वचनबद्ध : धर्माणी

Thu, 11 Jan 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Government is committed to providing quality education in all government schools of the state: Dharmani
- ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारना क्लस्टर बनाने का उद्देश्य
विज्ञापन

-बच्चों में छोटी आयु में सीखने की उत्सुकता बहुत अधिक, उसे निखारने की जरूरत
-अगले शैक्षणिक सत्र से शिक्षा में सुधार के लिए उठाए जाएंगे कई महत्वपूर्ण कदम

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। वर्तमान प्रदेश सरकार सभी सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के प्रति वचनबद्ध है। इस दिशा में सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षकों के रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है, वहीं स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर व गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा घुमारवीं में क्लस्टर लेवल वार्षिक पारितोषिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर यह बात की।
उन्होंने कहा कि क्लस्टर बनाने का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। कहा कि बच्चों में छोटी आयु में सीखने की उत्सुकता बहुत अधिक होती है, जिसे निखारने की आवश्यकता है। इस तरह के बड़े आयोजनों से बच्चों को एक्सपोजर मिलता है। बच्चों को एक दूसरे से जान पहचान करने का मौका मिलता है। उन्होंने संगीत अध्यापक को क्लस्टर में शामिल स्कूलों में माह में एक दिन भेजने का आग्रह किया, ताकि बच्चों को संगीत सिखाया जा सके। कहा कि प्रदेश के 52 प्रतिशत बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बनाई जा रही है। अगले शैक्षणिक सत्र से शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इसमें शिक्षा में सुधार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों की स्मार्ट यूनिफार्म का फैसला एसएमसी और स्कूल प्रबंधन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर और कक्षाओं में सुधार लाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों के सीखने के बेहतर अनुभव प्राप्त हो सकेंगे। बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणात्मक शिक्षा के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा घुमारवीं के साथ लगते सात स्कूलों का क्लस्टर बनाया गया। इसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा घुमारवीं, राजकीय उच्च विद्यालय चुवाड़ी, टकरेड़ा, बाड़ी मझेड़वा,राजकीय माध्यमिक पाठशाला कलरी बरोटा शामिल हैं। इन सभी स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणजीत शर्मा ने क्लस्टर में शामिल स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा विविधता में एकता का संदेश देते हुए अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 108 बच्चों ने हिमाचली नाटी प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान राजीव शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा जोगिंद्र राव, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा, पार्षद कपिल शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान मस्त राम,उप प्रधान पवन चंदेल, क्लस्टर में शामिल स्कूलों के मुख्य अध्यापक, अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन्हें किया सम्मानित
आरती बंसल ,पलक, स्वस्तिका, दिया शर्मा ,अदिति वर्मा, सारिका, माधुरी ,वंदना, कंचन ,रिया शेख, आस्था ,रिद्धिमा, श्रेया, प्रथमा, कनिका, पायल ,शहनाज परवीन, नंदिनी, गौरी, उषा शर्मा, आस्था कुमारी, आरती शर्मा, खुशी भारद्वाज, सुप्रिया, ईशा शर्मा, ज्योति देवी, रितिक, अंजलि, यशिका ,देवासी ,दिया शर्मा, अदिति वर्मा ,प्राजंलि, माधुरी, कंचन, रिद्धिमा, आस्था कुमारी, नैंसी भारद्वाज, वैष्णवी, अंशिता, अक्षित शर्मा, इशिता कुमारी, देवासी, शिवांशी, स्नेहा शर्मा, शगुन, रिया, नीरज, रसिका, समृद्धि, कृतिका, शगुन कुमारी, नीरज शर्मा, आस्था ,भारती, आरती ,बंसल, रुचिका शर्मा, पलक, शिवांशी ठाकुर, नितिका शर्मा, रूहानी ठाकुर ,पूजा, साक्षी, इशिता कुमारी ,विभूति शर्मा ,वंशिका ठाकुर, प्रियंका, खुशी कुमारी, गौरी, आरती देवी, सृजन शर्मा ,पारुल शर्मा, सुधीर, सुदीक्षा, इशिता ,अंबिका, सेजल शर्मा, आरती शर्मा ,कृतिका, समृद्धि ठाकुर, शगुन कुमारी, प्रियंका देवी, वंशिका ठाकुर, रुचिका शर्मा ,शौर्य धर्मानी, प्रिया, समा खान ,तमन्ना, बानो, कृष, रेखा कुमारी ,दीपिका ,जीना खान, वैष्णवी, अभिषेक भाटिया, पूजा, शाहिद खान, रुचिका, नवीन खान, नव्या ,अंजलि, आरूषी शर्मा, शुभम ठाकुर, हिताची शर्मा, सूर्यांश, प्रदीप कुमार, दीक्षा शर्मा, गोरी राजपूत, सूजन रावल ,कार्तिक शर्मा, अक्षित शर्मा, अभिषेक कुमार, अर्पित शर्मा ,अनीता कुमारी, कशिश ,सौरभ डोगरा, शुभम रनौत ,निखिल, प्रियांशु ,अजय जसवाल, अखिल कुमार, पंकज ठाकुर ,अदिति चंदेल, नैतिक शर्मा, अंकित, कोमल ,नितिन, कार्तिक शर्मा, प्राची शर्मा, सानिया शेख, महक, हर्षित चौहान, दीक्षित राणा ,पीयूष शर्मा, अभिनंदन, एंजेल शर्मा, रितिक ,अक्षित शर्मा ,करण, पारस संख्यान,पीयूष शर्मा ,आर्यन शर्मा ,गौरव वर्मा, हर्षित वर्मा ,युवराज, वैशाली, दिव्यंका।

इनसेट
खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में सम्मानित किए गए छात्र
कार्तिक शर्मा ,मोहित चंदेल, दिवेश शर्मा, अनुराग, आर्य, नैतिक, मोहित ,तुषार ,अनुराग, तरुण भारद्वाज ,सूर्यांश गौतम, कृतिका राणा, बबलू ,दीपक शर्मा, पीयूष शर्मा, अनुराग सिंह, केशव कुमार ,रिया शेख, शगुन, सुदीक्षा ,,स्वस्तिका, समीक्षा, रिया, यशिका,, पल्लवी, शगुन, तमन्ना ,रिया जायसवाल ,रागिनी शर्मा, पलक ठाकुर, नरगिस, सोनू देवी ,राधिका,, अंशिका शर्मा, पल्लवी ,वंशिका ठाकुर ,अंजलि, आशीष भाटिया ,पारस शर्मा, नवीन खान ,जीना खान ,अभिषेक भाटिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed