फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Girl commits suicide by hanging herself in Kothipura-Wakhadi

Bilaspur News: कोठीपुरा-वखाड़ी में युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 29 Feb 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging herself in Kothipura-Wakhadi
- सदर थाना के तहत कोठीपुरा-वखाड़ी में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना के तहत कोठीपुरा-वखाड़ी गांव में एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती एमफिल की पढ़ाई कर घर पर रहती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक युवती पूजा (26) पुत्री रामपाल निवासी गांव कोठीपुरा (वखाडी) कोठीपुरा जिला बिलासपुर के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी पूजा एमफिल की पढ़ाई करने के बाद घर में ही रह रही थी। वीरवार को बेटा और वह ड्यूटी चले गए, जबकि उसकी माता मायके गई थी। बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर बाद जब वह घर वापस आए तो दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो पूजा छत की कुंडी से रस्सी के साथ लटकी हुई थी। इस पर उन्होंने रस्सी को एकदम काट दिया और उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed