फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin BJP Mahila Morcha executive committee declared

Bilaspur News: घुमारवीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

Thu, 13 Nov 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin BJP Mahila Morcha executive committee declared
अध्यक्ष नीलम पठानिया ने सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। भाजपा महिला मोर्चा घुमारवीं मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मोर्चा की अध्यक्ष नीलम पठानिया ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर से विचार-विमर्श व सहमति के बाद किया गया है।


उन्होंने बताया कि मोर्चा में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार सचिव, कार्यालय प्रमुख, सह कार्यालय प्रमुख, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, आईटी प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी सहित कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। सुनाली की ऊषा शर्मा, अवारी की रानी देवी, कोटलू ब्राह्मणा की पुष्पा शर्मा, घुमारवीं की अमृता शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बड़ग्राइयां की मधु और बाड़ी मझेड़वां की दीपिका को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सिल्ह की निशा शर्मा, औहर की सुनीता कुमारी उर्फ डिंपल, कोठी की संतोष शर्मा और फटोह की ऊषा देवी को सचिव पद सौंपा गया है। अमरपुर की ब्यासां देवी को कार्यालय प्रमुख और पनौल की कंचन देवी को सह कार्यालय प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा करलोटी की रीता को कोषाध्यक्ष, घुमारवीं की नीलम ठाकुर को मीडिया प्रभारी, भदरोग की सुरजीत कौर को आईटी प्रमुख और लुहारवीं की निशा को सह आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया है। सुनाली की सीमा देवी को सोशल मीडिया प्रभारी, अमरपुर की अमरती देवी को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अमरपुर की अनीता शुक्ला और सपना शर्मा को भी कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीलम पठानिया ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और नई टीम पार्टी के जन संगठन को और मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed