{"_id":"651c128cdac33affe8051634","slug":"ghumarwin-beats-swarghat-9-0-in-kho-kho-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6592-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खो-खो में घुमारवीं ने स्वारघाट को 9-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खो-खो में घुमारवीं ने स्वारघाट को 9-0 से हराया
विज्ञापन
-बास्केटबॉल के फाइनल में दधोल ने बरमाणा को रोमांचक मुकाबले में दी मात
-खेलों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहीं बेटियां : विपिन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए अंतिम फाइनल में खो खो के मैच में घुमारवीं ने स्वारघाट को 9-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले खेले गए बास्केटबॉल के फाइनल मैच में राजकीय वरिष्ठ पाठशाला दधोल ने बरमाणा को एक रोमांचक मुकाबले में 40-32 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। हैंडबॉल के फाइनल मैच में मोरसिंघी स्कूल दधोल स्कूल को हराकर विजेता बना। वहीं कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सेकेंडरी ज़ोन झंडूता ने भराड़ी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबाल के फाइनल में झंडूता ज़ोन जुखाला को 3-0 के सेट में हराकर विजेता बना। बैडमिंटन में स्वारघाट जोन ने घुमारवीं जोन को 2-0 से हराकर विजेता बना। टेबल टेनिस में डीएवी स्कूल बिलासपुर ने कन्या स्कूल बिलासपुर को हराया। वहीं योग में कपाहड़ा को हराकर राजकीय हाई स्कूल बलघाड़ विजेता बना। चेस में डीएवी स्कूल बिलासपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैला को हरा कर विजेता बना। रेसलिंग में 50 भार वर्ग किग्रा में बिलासपुर स्कूल की अंजली ने संतोष को हराया। 53 भार वर्ग किग्रा में मोरसिंघी स्कूल की गरिमा ने घराण स्कूल की दीक्षा को हराया। 62 भार वर्ग किग्रा में मोरसिंघी स्कूल की पायल ने सुनहानी स्कूल की पलक को हराया। वहीं 65 भार वर्ग किग्रा में मोरसिंघी की प्रिया ने नम्होल की शिवानी को हराया। बॉक्सिंग में बिलासपुर स्कूल कोठी स्कूल को हराकर विजेता बना।
इसी के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय घुमारवीं में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस समापन समारोह में खंड विकास अधिकारी विपिन ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए घुमारवीं स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार प्रकट किया। कहा कि इन्होंने ही उन्हें इस मंच पर आकर देश की युवा प्रतिभा से रूबरू होने का मौका दिया। कहा कि मौजूदा दौर में लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। लड़कियां देश का भविष्य हैं। वो आज ऊंचे पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। खेलों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
इस मौके पर घुमारवीं स्कूल के प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा ने मुख्य अतिथि को टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य द्वारा खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। घुमारवीं स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी इन सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।