फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Garbage problem in Ghumarwin, questions on functioning of NAP

Bilaspur News: घुमारवीं में कूड़े की समस्या, नप की कार्यप्रणाली पर सवाल

Wed, 18 Dec 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Garbage problem in Ghumarwin, questions on functioning of NAP
घुमारवीं शहर में लगे कूड़े के ढेर। संवाद
-खुले में कूड़ा फेंकने पर पांच हजार रुपये का है जुर्माना
विज्ञापन

-नगर परिषद कूड़ा लेने से कर रही इनकार, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत शहर के लोग पिछले एक महीने से कूड़े की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले करीब एक महीने से नगर परिषद सुख कूड़ा नहीं उठा पा रही है, जिससे शहर में सफाई के बड़े-बड़े दावे खोखले नजर आने लगे हैं।
लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने खुले में कूड़ा फेंकने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला लिया है, लेकिन खुद नगर परिषद कूड़ा लेने से इनकार कर रही है। इस स्थिति में लोग असमंजस में हैं कि घरों में लगे सूखे कूड़े का क्या करें। कूड़ा इतना बढ़ चुका है कि लोग अब उसे घरों में रखना भी मुश्किल महसूस कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप कई स्थानों पर कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। यदि यही स्थिति रही, तो जल्द ही शहर की हर गली-मोहल्ले में कूड़े के ढेर नजर आने लगेंगे। नगरीय क्षेत्र में पिछले चार-पांच साल से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना सफलतापूर्वक चल रही थी, जिसमें गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग किया जाता था। लेकिन अब यह योजना पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। लोग यह भी बता रहे हैं कि पिछले एक महीने से नगर परिषद का कोई भी कर्मचारी सूखा कूड़ा नहीं ले रहा है, हालांकि गीला कूड़ा लगातार लिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने मार्च तक कूड़ा संयंत्र बनाने का दावा किया गया था, लेकिन फिलहाल सूखा कूड़ा एक बड़ी चुनौती बन चुका है। शहरवासियों का कहना है कि कूड़ा न उठाए जाने के कारण उन्हें अब उसे जलाने या इधर-उधर फेंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है और शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। नगर परिषद के पास फिलहाल डंपिंग साइट नहीं होने के कारण सूखे कूड़े को लेकर दिक्कत आ रही है। हालांकि, नगर परिषद ने इस समस्या का समाधान खोजने के लिए एक योजना बनाई है, जिसके तहत बड़े बोरे में कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा। बोरे मंगवाए गए हैं और एक-दो दिन में जैसे ही ये बोरे आ जाएंगे, सूखा कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद के पास फिलहाल डंपिंग साइट न होने के कारण सूखे कूड़े को लेकर दिक्कत आ रही है। नप ने सूखे कूड़े को लेकर योजना बनाई गई है, जिसके तहत बड़े-बड़े बोरों में कूड़ा इकट्ठा कर उन्हें बांधकर रखा जाएगा। बोरे मंगवाए गए हैं। एक-दो दिन में जैसे ही बोरे आ जाएंगे सूखा कूड़ा लेना शुरू कर दिया जाएगा। अपील है कि लोग नगर परिषद का सहयोग करें और स्थिति के सुधरने तक थोड़ा धैर्य रखें।
खेमचंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed