{"_id":"651bfeda0519a6ed7706cc2a","slug":"fugitive-accused-who-assaulted-woman-arrested-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6575-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिला के साथ मारपीट करने वाला भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिला के साथ मारपीट करने वाला भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी के खिलाफ थाना बरमाणा में दर्ज है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिला के साथ मारपीट करने वाले भगौड़े आरोपी को पीओ सेल ने जुब्बल से गिरफ्तार किया है। पेशियों से गैरहाजिर रहने पर अदालत ने आरोपी को छह माह पहले उदघोषित अपराधी करार दिया था।
आरोपी मदन लाल निवासी गांव सिहला डाकघर सिकरोहा बिलासपुर के खिलाफ 2013 में बरमाणा थाने में एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने जिला अदालत में मुकदमा दायर किया। अदालत ने मदन लाल को पेशियों पर हाजिर होने के लिए समन, वारंट जारी किए, लेकिन वह गैर हाजिर रहा। अदालत ने उसे इस साल अप्रैल में उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। इसके बाद से पीओ सेल मदन लाल की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रहा था। कुछ दिन पहले पीओ सेल को सूचना मिली कि भगौड़ा आरोपी इन दिनों शिमला के जुब्बल में है। पीओ सेल की टीम में शामिल मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, आरक्षी मनीष कुमार और आरक्षी रविंदर कुमार ने जुब्बल से भगोड़े आरोपी को पकड़ लिया। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।