{"_id":"60c223828ebc3e5de91de994","slug":"from-drug-prevention-center-bilaspur-news-sml3731578158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा निवारण केंद्र से पानी लाने के बहाने गए 2 युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा निवारण केंद्र से पानी लाने के बहाने गए 2 युवक फरार
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित एक नशा निवारण केंद्र से बुधवार रात 2 युवक फरार हो गए। युवक नशा निवारण केंद्र से प्राचीन जल स्रोत से पानी लाने के बहाने गए और वहीं से फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर की ग्राम पंचायत नौणी के गांव गुहान में चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र से 2 युवक बुधवार रात को फरार हो गए।
इसके बाद नशा निवारण केंद्र के केयरटेकर ने पुलिस को इस बारे में फोन के माध्यम से सूचित किया। पुलिस ने केंद्र पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें युवक बर्तन के साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सूचना के आधार पर फरार हुए दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है।
नशामुक्ति केंद्र की देखभाल करने वाले मनीश शर्मा ने बताया कि एक युवक मसौर और दूसरा बिलासपुर शहर का रहने वाला है। बुधवार को पीने के पानी की समस्या थी, जिस वजह से इन दोनों युवकों को पानी लाने के लिए साथ ही नाले के स्रोत में भेजा गया था, जहां से दोनों फरार हो गए। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज की लिया है। वहीं फरार युवकों की तलाश जारी है।