फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Frequent power outages in the Kotdhar area; residents of three panchayats facing trouble.

Bilaspur News: कोटधार क्षेत्र में बार-बार गुल हो रही बिजली, तीन पंचायतों के लोग परेशान

Sun, 28 Jun 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Frequent power outages in the Kotdhar area; residents of three panchayats facing trouble.
ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर फोन न उठाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

बोर्ड का कहना, लाइन की खराबी दूर कर बहाल की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटधार इलाके में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत बोर्ड के जेजवीं अनुभाग के तहत आने वाले कई गांवों में अनियमित बिजली सप्लाई के कारण घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत सलवाड़, धनी और पपलोआ के अंतर्गत आने वाले सलवाड़, धनी पखर, मरोतन, गाह घोड़ी, कोट, मल्होट, बल्ह चलोग, फुफली, झलवाना, कुठेरन सहित आसपास के अन्य गांवों में आए दिन बिजली कटौती हो रही है। इससे लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नंबरदार जन कल्याण संघ झंडूता के अध्यक्ष सूबेदार श्याम सिंह परमार ने आरोप लगाया कि समस्या की जानकारी देने के लिए जब कर्मचारियों को फोन किया जाता है तो कई बार फोन तक नहीं उठाया जाता। इससे लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं। ग्रामीण रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, रवि कुमार, कुलदीप सिंह और इंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। उधर, विद्युत बोर्ड जेजवीं अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि कलोल से जेजवीं जाने वाली बिजली लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। बोर्ड ने खराबी दूर कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी है। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed