{"_id":"69f353baeefdb791420fe886","slug":"free-health-check-up-camp-organised-in-diara-sector-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158981-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डियारा सेक्टर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डियारा सेक्टर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिवि
Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
हेपेटाइटिस बी, सी, एचआईवी व सिफलिस की घर-घर जाकर की गई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से शहर के डियारा सेक्टर में वीरवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय रहते उनकी जांच सुनिश्चित करना रहा।
एसोसिएशन की टीम ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। प्रोजेक्ट ऑफिसर राजेश शर्मा और आउटरीच वर्कर राहुल कुमार ने बताया कि कई लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते, ऐसे में यह पहल उनके लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। टीम द्वारा लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर निशुल्क टेस्ट किए गए, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, एचआईवी और सिफलिस जैसे गंभीर रोगों की जांच की गई। ये बीमारियां शुरुआती चरण में अक्सर बिना लक्षण के होती हैं, इसलिए समय पर जांच बेहद जरूरी है। शिविर में लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया गया। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था द्वारा जिले भर में इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को निशुल्क जांच सुविधा का लाभ मिल सके। उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है। शिविर में डियारा सेक्टर के 50 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।