फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fourlane company is not vacating the land of the villagers despite the end of the contract

Bilaspur News: अनुबंध खत्म होने के बावजूद ग्रामीणों की जमीन खाली नहीं कर रही फोरलेन कंपनी

Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fourlane company is not vacating the land of the villagers despite the end of the contract
फोरलेन कंपनी से जमीन खाली कराने के लिए एसडीएम स्वारघाट को ज्ञापन सौंपते गरा गांव के ग्रामीण। सं
स्वारघाट (बिलासपुर)। फोरलेन निर्माण कंपनी ग्रामीणों के साथ अनुबंध खत्म होने के बाद भी उनकी जमीन खाली नहीं कर रही है। इससे ग्रामीणों में रोष है। स्वारघाट की ग्राम पंचायत री के गांव गरा के ग्रामीणों ने एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

सौँपे गए ज्ञापन में गरा गांव के ग्रामीणों ने कहा है कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के कैंची मोड़-मेहला टनल का निर्माण कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी को उन्होंने अपनी जमीन किराए पर एक साल के एग्रीमेंट पर दी थी। इस कंपनी ने उनकी इस जमीन पर अपना मिक्सचर प्लांट स्थापित किया हुआ है। अब कंपनी का एग्रीमेंट 31 जनवरी को खत्म हो चुका है, लेकिन करीब एक माह बीत जाने के बावजूद भी कंपनी उनकी जमीन को खाली नहीं कर रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कंपनी के इस प्लांट से धुंआ-धूल आदि उड़ता है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं और लोगों के घरों-छतो पर इस प्लांट से उड़ने वाली धूल जम जाती है। वहीं अब ग्रामीण कंपनी के साथ आगामी अनुबंध करना नहीं करना चाहते। जबकि कंपनी उन पर दोबारा एग्रीमेंट करने का दबाव डाल रही है। ग्रामीणों ने कंपनी को उनकी जमीन खाली करने बारे नोटिस भी भेजे हैं और उनका जवाब भी कंपनी ने दिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी से मांग की है कि 25 फरवरी तक कंपनी से उनकी जमीनें खाली कराई जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो ग्रामीण 25 फरवरी को ही जमीन पर कंपनी के मिक्सचर प्लांट का काम बंद करवा देंगे, जिसकी जिम्मेवारी कंपनी और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed