फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four youths arrested with 664 grams of hashish

Bilaspur News: चार युवक 664 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four youths arrested with 664 grams of hashish
- सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
विज्ञापन

-तीन आरोपी मंडी और एक घुमारवीं का निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर की टीम ने चार युवकों को 664 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने फोरलेन पर पट्टा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान मनाली की ओर से आ रही कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार में बैठे युवक पुलिस को देख कर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने कार और युवकों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 664 ग्राम चरस बरामद की। आरोपियों की पहचान हरीश कुमार (19) निवासी गांव थमोठी डाकघर बगस्याड़ तहसील थुनाग मंडी, विकास कुमार (24) निवासी गांव व डाकघर डलोह तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर, नितिन प्रकाश (19) निवासी गांव बुंग डाकघर जंजैहली तहसील थुनाग मंडी, विजय कुमार (27) निवासी गांव पघयाण डाकघर बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed