फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four accused in two cases of 'Chitta' (synthetic drug) smuggling remanded to three days of police custody.

Bilaspur News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में चार आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Sun, 06 Sep 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Four accused in two cases of 'Chitta' (synthetic drug) smuggling remanded to three days of police custody.
पुलिस पूछताछ में खंगाला जाएगा नशे का नेटवर्क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा बरामदगी के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इसका पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत के साथ-साथ इसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। पहले मामले में पुलिस थाना सदर बिलासपुर की टीम ने ढलियार फोरलेन पर एक संदिग्ध कार की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान कार से 11.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दूसरे मामले में स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 8.16 ग्राम चिट्टा और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस मामले में भी दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान चारों आरोपियों से नशे की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि बरामद चिट्टा कहां से खरीदा गया और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है। पुलिस चिट्टे के मुख्य सप्लायर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed