फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Forest department expressed displeasure over slow investigation of Right of Way

Bilaspur News: राइट आफ वे की धीमी जांच पर वन विभाग ने जताई नाराजगी

Thu, 11 Sep 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Forest department expressed displeasure over slow investigation of Right of Way
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन : सर्वे टीम बढ़ाने व बुर्जियां लगाने का एनएचएआई से किया आग्रह
विज्ञापन

आरओडब्ल्यू पिलरों के सत्यापन के लिए वर्तमान में एक ही टीम कर रही काम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन प्रोजेक्ट में बदली गई वन भूमि की अलाइनमेंट पर राइट ऑफ वे के तहत आरसीसी पिलरों के सत्यापन के धीमे काम को लेकर वन विभाग ने कड़ा रुख किया है। बिलासपुर वन सर्कल के अरण्यपाल ने परियोजना निदेशक, एनएचएआई-पीआईयू मंडी को पत्र लिखकर सर्वे टीमों की संख्या बढ़ाने और तुरंत प्रभाव से सीमांकन पिलर लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

वन विभाग ने पत्र में कहा कि वर्तमान में केवल एक ही सर्वे टीम आरओडब्ल्यू पिलरों के सत्यापन के लिए तैनात है, बल्कि प्रोजेक्ट का दायरा बड़ा होने के बावजूद सीमित स्टाफ के कारण जांच कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। विभाग ने एनएचएआई से तुरंत अतिरिक्त टीमें लगाने का आग्रह किया है, ताकि सत्यापन समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके और सड़क निर्माण के सीमांकन में और देरी न हो। अण्यपाल ने इस पत्र की प्रतिलिपि डीसीएफ बिलासपुर को भेजते हुए उनसे भी यथासंभव उचित कार्रवाई करने को कहा है। बताते चलें कि इस फोरलेन के सीमांकन को लेकर चौथी बार सीमांकन पिलर की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले भी इस काम के लिए सात-सात लाख रुपये के टेंडर जारी कर कागजों में बुर्जियां लगाने का दावा किया जा चुका है। हालांकि जमीनी स्तर पर सीमांकन का कार्य अधूरा है और आरसीसी पिलरों की वास्तविक स्थापना नहीं हो पाई है। बुर्जियां न लगाने से वन और निजी भूमि में मूल सड़क अलाइनमेंट में फेरबदल कर कुछ लोगों को गैरकानूनी तरीके से लाभ पहुंचाने की भी बातें उठी हैं। वहीं अब पर्यावरण मंत्रालय के आदेशों के बाद चौथी बार इस कार्य को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed