फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire broke out in transformer near Ghumarwin SDM residence

Bilaspur News: घुमारवीं एसडीएम निवास के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग

Tue, 21 May 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in transformer near Ghumarwin SDM residence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर से पांच सौ मीटर दूरी पर एसडीएम निवास के पास बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मी गाड़ी सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब 4 बजे एसडीएम निवास के नजदीक लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे तार व ट्रांसफार्मर का बक्सा जल गया। दमकल विभाग के कर्मियों ने शीघ्र प्रभाव से आग बुझा दी, नहीं तो तीन लाख रुपये का ट्रांसफार्मर कर जल कर राख हो जाता। आग लगने की इस घटना से करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं आसपास की संपत्ति को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed