फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire accompanied by explosion in transformer of Ghumarwin Hospital

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल के ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी आग

Wed, 12 Feb 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 12 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fire accompanied by explosion in transformer of Ghumarwin Hospital
सिविल अस्पताल घुमारवीं में लाग लगने से जला ट्रांसफार्मर । संवाद
- अस्पताल में मची अफरातफरी, कोई जानी नुकसान नहीं
विज्ञापन


- बिजली की केबल जलकर लगे, बड़ी दुर्घटना टली



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं के परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि आग से किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन विद्युत बोर्ड के अनुसार इस आग में काफी मात्रा में बिजली की केबल जलकर राख हो गई।

बुधवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे अचानक ट्रांसफार्मर से धमाकों की तेज आवाज आनी शुरू हुई। कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द आग भड़क गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। ट्रांसफार्मर के धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि अस्पताल परिसर में मौजूद लोग सहम गए। आग बढ़ती देखकर अस्पताल के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचित किया। छुट्टी होने की वजह से अस्पताल में ज्यादा भीड़ नहीं थी। हालांकि अस्पताल की सिक्योरिटी और अन्य कर्मचारी मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी पानी की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर के नीचे काफी मात्रा में सूखे पत्ते गिरे थे, जिस वजह से आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मचारियों ने किसी तरह सूखे पत्तों को हटाकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही की दमकल विभाग अस्पताल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिस कारण समय पर आग को बुझाया जा सका अन्यथा घटना स्थल से मात्र 20 मीटर की दूरी पर स्थित अस्पताल वार्ड और कृष्णा लैब को भी नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन




कोट

अस्पताल परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। कर्मचारी मौके पर भेजे गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है आग बुझाने के बाद कर्मचारी अस्पताल परिसर की बिजली को सुचारू करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्नी जगोता, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed