फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fill posts in PWD, Jal Shakti Department: Deshraj

पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग में पद भरें : देशराज

Tue, 31 Dec 2024 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Fill posts in PWD, Jal Shakti Department: Deshraj
15 दिन में नहीं हुई स्थायी नियुक्तियां तो किसान मोर्चा करेगा आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में पिछले पांच माह से लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग में अधिशासी अभियंता के पद खाली हैं। इससे विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हैं। यह बात भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं मंडल के अध्यक्ष देश राज शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक खाली पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। इससे न केवल जनता, बल्कि ठेकेदारों को भी अपने काम पूरे करने में दिक्कत आ रही हैं। विभागों का काम चलाने के लिए झंडूता के अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, लेकिन वे अपनी व्यस्तता के चलते घुमारवीं में समय नहीं दे पा रहे हैं। इसके अलावा यह नियुक्तियां नियमों का भी उल्लंघन हैं। दोनों अधिकारी घुमारवीं के निवासी हैं और नियम के अनुसार अपने गृह क्षेत्र में तैनात नहीं हो सकते। देश राज शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर दोनों विभागों में नियमित नियुक्तियां नहीं की गईं, तो किसान मोर्चा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी मंत्री और सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed