फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Feedback taken from workers regarding appointment of divisional presidents

Bilaspur News: मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लिया कार्यकर्ताओं से फीडबैक

Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Feedback taken from workers regarding appointment of divisional presidents
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी पहुंचे सोलन
विज्ञापन

हाईकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट, जनाधार के आधार पर चुने जाएंगे अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के पांचों निर्वाचन मंडलों में कार्यकर्ताओं की फीडबैक लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव व जिला पर्यवेक्षक विदित चौधरी सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोलन, कसौली व अर्की निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। उन्होंने सोलन के विश्रामगृ़ह में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और इसकी रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार पार्टी के नेताओं से संगठन को मजबूत करने को लेकर मंथन किया। एक-एक नेता व पार्टी कार्यकर्ता से राय ली गई कि किस नेता का जनाधार अधिक है। संगठन को चलाने के लिए ऐसे नेता की तलाश करने की कोशिश की गई जो सभी को साथ लेकर चल सके। अब इसकी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी। सबसे पहले कसौली निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। कसौली से वरिष्ठ नेता रमेश चौहान, ध्यान सिंह, शांति पुंडीर, रंजू, ठाकुर दास शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सालगी राम ठाकुर समेत कई नेताओं से विचार विमर्श किया। अधिकांश ने नया चेहरा अध्यक्ष पद के लिए आने लाए जाने को लेकर सुझाव रखा जबकि कुछ ने यह भी कहा कि पुराने व अनुभवी नेताओं को संगठन सौंपा जाना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक कसौली के पांच प्रतिनिधिमंडल आब्जर्वर से मिले। उन्होंने सभी का राय सुनी और आश्वासन दिया कि जो पार्टी कार्यकर्ता चाहेंगे वही होगा। इसके बाद सोलन निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की राय ली गई। सोलन कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता है जिसमें सुंदर सिंह जस्वाल, सुरेंद्र सेठी, शिव कुमार, रमेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, शामिल रहे। युवा कांग्रेस के भी कई कार्यकर्ता पर्यवेक्षक से मिले।
विज्ञापन


सोलन निर्वाचन क्षेत्र में दो अध्यक्ष बनाए जाएंगे जिसमें सोलन शहरी कांग्रेस युनिट व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी शामिल है। सोलन के दो प्रतिनिधिमंल बने। प्रतिनिधिमंडल में कुछ नेताओं ने सलाह दी कि पंचायत से जुड़े प्रतिनिधियों को संगठन में प्राथमिकता के आधार पर मौका दिया जाना चाहिए। कुछ ने कहा कि जिन लोगों के पास चुनाव के समय संगठन था उन्हीं को दोबारा से मौका मिलना चाहिए। इससे आपसी मतभेद में भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्की निर्वाचन क्षेत्र से बहुत कम लोग आब्जर्वर से मिलने पहुंचे। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अर्की कांग्रेस ने आम राय से प्रस्ताव पारित किया है कि सतीश कश्यप ही ब्लाूक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज होंगे और कश्यप के हक में अधिकांश पार्टी कार्यकर्ता भी हैं। लेकिन जो कांग्रेस के नेता सोलन पहुंचे थे उन्होंने अपना पक्ष रखा कि अर्की में अन्य लोगों को भी मौका दिया जाना चाहिए। पर्यवेक्षक ने फीडबैक लेने से पहले शूलिनी माता मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया।



बाक्स-

अनुराग नहीं बन सकते मंत्री

अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव विदित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री व अन्य भाजपा के नेताओं की नजरों में आने के लिए यह एफआईआर दर्ज करवाई है, लेकिन अनुराग ठाकुर कभी भी केंद्र में मंत्री नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed