फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fasting spontaneously on Mahashivratri gives results: Suresh

महाशिवरात्रि का अनायास व्रत करने से मिलता है फल : सुरेश

Tue, 30 Apr 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fasting spontaneously on Mahashivratri gives results: Suresh
- समोह में श्री शिव महापुराण कथा आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधानसभा क्षेत्र झंडूता के समोह कस्बे में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में कथावाचक पंडित सुरेश भारद्वाज ने महाशिवरात्रि व्रत की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन यदि कोई भी जीव अनायास ही व्रत करता है तो उसे निश्चित तौर पर उसका फल मिलता है।

उन्होंने बताया कि सृष्टि के आदि काल में ब्रह्मा और विष्णु आपस में युद्ध करने लगे। इस दौरान दोनों के बीच में कीर्तिमान स्तंभ के रूप में भगवान शिव शंकर प्रकट हुए। इस स्तंभ की खोज करने को ब्रह्मा हंस बनकर स्वर्ग चले गए और विष्णु भी अन्य रूप धारण कर पाताल चले गए। सैकड़ों साल तक इन दोनों ने वहां घोर तपस्या की, लेकिन वहां पर कोई उन्हें न आरंभ मिला और न ही आदि। फिर दोनों स्तंभ स्थान पर आ गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्रह्मा ने झूठ कहा कि उन्होंने इसका अंत पा लिया है। इतने में स्तंभ फाड़कर महादेव शंकर प्रकट हुए और उन्होंने झूठ बोलने पर ब्रह्मा का एक सिर काट दिया। शंकर के रौद्र रूप एवं क्रोध को देखकर ब्रह्मा विष्णु ने प्रार्थना की और शंकर पिंडी रूप में बन गए। शंकर भगवान ने कहा कि आज का दिन शिवरात्रि से प्रख्यात होगा और लोग शिवलिंग की पूजा करेंगे। उस दिन से महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। कथा समापन के बाद भजन-कीर्तन हुआ और प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed