फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers waiting for rain to sow wheat

Bilaspur News: गेहूं की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसान

Mon, 11 Nov 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers waiting for rain to sow wheat
- जिले में 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर की जाती है गेहूं की बिजाई
विज्ञापन

-सिर्फ 6500 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा, शेष बारिश पर निर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में गेहूं की बिजाई के लिए किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। गेहूं की बिजाई के लिए यह समय सबसे उपयुक्त माना जाता है, लेकिन बारिश न होने से किसान बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि जिले में अधिकतम गेहूं की बिजाई बारिश पर निर्भर है।

गेहूं की बिजाई लिए जिले भर में किसानों ने खेत तैयार कर दिए हैं। किसान अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बिजाई करने का अनुकूल समय शुरू हो चुका है। आगामी कुछ दिन और बिजाई के लिए उपयुक्त हैं। बताते चलें कि जिले में 31,878 हेक्टेयर भूमि पर खेती की जाती है। इसमें से 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई होती है। जिले में 57,422 परिवार कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। जिले में 6500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। यह कृषि भूमि का 20 प्रतिशत क्षेत्र है। शेष 80 प्रतिशत क्षेत्र में वर्षा पर निर्भर है। किसानों में प्रेमलाल, महेंद्र ठाकुर, राजपाल, गोपाल शर्मा, रामलोक, शंकर ठाकुर, प्रकाश, रामदास, राजकुमार, किशोरी लाल सहित अन्य ने बताया कि यह समय बुवाई के लिए उपयुक्त है। बारिश हो जाती है तो वह बुवाई शुरू कर देंगे। किसानों का कहना है कि उपयुक्त समय पर बुवाई करने से अच्छी पैदावार प्राप्त होती है। किसानों ने बुवाई के लिए बीज खरीद लिया है और खेत तैयार कर लिए हैं। केवल अब बारिश का इंतजार वह कर रहे हैं। कहा कि लंबे समय से बारिश न होने से खेतों में नमी भी कम हुई है। वहीं किसानों को विभाग के विक्रय केंद्रों पर बीज उपलब्ध है। उधर कृषि विशेषज्ञ डॉ. गौरव ने बताया कि नवंबर का पूरा महीना बुवाई के लिए उपयुक्त है। जैसे ही बारिश होती है किसान बुवाई शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed