फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Expectation of new energy in the state from organizational change in Congress: Hirapal

कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव से प्रदेश में नई ऊर्जा की उम्मीद : हीरापाल

Sun, 16 Feb 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 16 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Expectation of new energy in the state from organizational change in Congress: Hirapal
-बोले, रजनी पाटिल को प्रभारी बनाना अच्छा निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से 11 राज्यों में संगठनात्मक बदलाव किए हैं। यह बदलाव स्वागत योग्य हैं। कांग्रेस हाईकमान ने विभिन्न राज्यों के प्रभारियों और अध्यक्षों में फेरबदल किया है जिससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह बात राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक ठाकुर हीरापाल ने कही।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बात करें तो रजनी पाटिल को दोबारा पार्टी प्रभारी बनाए जाने से प्रदेश कांग्रेस में उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले भी जब वह प्रभारी थीं, तब उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों का दौरा किया था और पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। प्रदेश में संगठनात्मक नेतृत्व परिवर्तन संभव है और कांग्रेस हाईकमान इस बार किसी व्यक्ति विशेष पर निर्भर नहीं रहेगा। उन्होंने एक पद, एक व्यक्ति के सिद्धांत को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि सरकार और संगठन के बीच संतुलन बना रहे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद आर्थिक संसाधनों की कमी के चलते मुख्यमंत्री को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हिमाचल को आर्थिक रूप से कमजोर करने के आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र द्वारा आर्थिक संसाधनों में कटौती के कारण राज्य सरकार की गारंटियों को पूरा करने में बाधाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed